न्यूज़ सुनें....
|
सीहोर….
सीहोर स्थित विजयासन देवी धाम सलकनपुर में लाखों की चोरी हो गई है। चोरों ने 8 लाख रुपए से भरे बोरे लेकर भाग गए हैं। जिसके बाद प्रशासन ने लापरवाही बरतने के कारण 5 पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने चोरी की पुष्टि की है। बता दें, देवी धाम 24 घंटे CCTV कैमरों की निगरानी में रहता है।
पुलिस के अनुसार, मंदिर से 8 लाख की चोरी हुई है। चोर अपने साथ 6 बोरियां ले गए हैं। जबकि, नोटों से भरे 2 बोरे रोपवे पर मिले हैं। मंदिर परिसर में बने स्ट्रांग रूम का ताला तोड़कर चोरों ने 8 लाख रुपए उड़ा लिए। हालांकि, चोरी हुए रकम की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आईजी, सीहोर SP और कलेक्टर सहित पूरा प्रशासनिक अमला मंदिर में मौजूद है। रेहटी और बुदनी पुलिस ने नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी है।
सीहोर SP ने की कार्रवाई
सलकनपुर मंदिर चोरी मामले में मंदिर सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरतने पर सीहोर SP ने 5 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित कर दिया है। सीहोर SP द्वारा निलंबित किए गए पांचों जवान 18वीं वाहनी के हैं। इनमें-
- प्रधान आरक्षक लाल सिंह
- आरक्षक आलोक सिंह भदोरिया
- गौरव गुर्जर
- श्याम सिंह मरकाम
- पुष्पराज शर्मा