न्यूज़ सुनें....
|
मुंबई….
![इससे पहले कंपनी ने दिसंबर 2021 में रिचार्ज के दाम 20% तक बढ़ाए थे। - Dainik Bhaskar](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/06/27/new-project-15_1719499252.jpg)
239 रुपए वाले प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा मिलता है। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होती है। वहीं सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान 155 रुपए का था, यह अब 189 रुपए में मिलेगा। इससे पहले कंपनी ने दिसंबर 2021 में रिचार्ज के दाम 20% तक बढ़ाए थे।
15 रुपए वाला डेटा ऐड-ऑन अब 19 रुपए का हुआ
मंथली और लॉन्च टर्म रिचार्ज प्लान्स की टैरिफ बढ़ाने के साथ-साथ कंपनी ने डेटा ऐड-ऑन यानी प्लान के दौरान डेटा लिमिट खत्म हो जाने के बाद एक्सट्रा डेटा लेने वाले प्लान्स की कीमतें भी बढ़ाईं है। 1GB डेटा ऐड ऑन के लिए 15 रुपए लगते थे, उसके लिए अब 19 रुपए देने होंगे। यहां देखें लिस्ट…
मौजूदा प्राइस | नया प्राइस | डेटा ऐड-ऑन |
रु15 | रु19 | 1GB |
रु25 | रु29 | 2GB |
रु61 | रु69 | 6GB |
दिसंबर 2021 में 20% तक किया था इजाफा
इससे पहले सभी टेलिकॉम कंपनियों ने दिसंबर 2021 में अपने टैरिफ में 20% से ज्यादा का इजाफा किया था। वहीं, जियो ने 2016 में लॉन्च के बाद पहली बार 2019 में टैरिफ में बढ़ोतरी की थी। जियो ने 2019 में 20-40% तक टैरिफ बढ़ाए थे।
VI और एयरटेल भी बढ़ा सकती हैं कीमतें
अब अनुमान लगाया जा रहा है कि रिलायंस जियो के इस फैसले के बाद देश की दो और टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स वोडाफोन-आइडिया (VI) और एयरटेल भी अपने टैरिफ में बढ़ोतरी कर सकती हैं। एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल कई बार इसकी जरूरत पर बोल चुके हैं।
मित्तल ने कई बार कहा है कि दुनियाभर में सबसे सस्ता टैरिफ भारत में है। इसे बढ़ाने की जरूरत है, ताकि एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) को ₹200 से बढ़ाकर ₹300 कर किया जा सके।