न्यूज़ सुनें....
|
भोपाल….
जिला-जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, पंच-सरपंच व उप सरपंच के मानदेय में तीन गुना तक वृद्धि किए जाने के बाद अब राज्य सरकार उन्हें वाहन भत्ता भी देगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को यह बात कही। उन्होंने सीएम हाउस के समत्व भवन से सिंगल क्लिक में मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना के 26 हजार 150 श्रमिकों को 583.36 करोड़ रुपए की राशि जारी की।
सीएम ने पंचायतराज प्रतिनिधियों से बातचीत भी की। कहा कि निर्विरोध चुनी गईं 705 पंचायतों को 55.20 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष का मानदेय 54 हजार 100 रुपए प्रतिमाह के स्थान पर एक लाख प्रतिमाह किया गया। वाहन भत्ता भी होगा।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष को 18,500 प्रतिमाह के स्थान पर 42 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय और वाहन भत्ता। जनपद पंचायत अध्यक्ष का मानदेय 6 हजार 500 से बढ़ाकर 19 हजार 500 रुपए प्रतिमाह। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष का मानदेय 4 हजार 500 रुपए से बढ़ाकर 13 हजार 500 रुपए प्रतिमाह। शेष | पेज 14 पर सरपंच का मानदेय 1 हजार 750 प्रतिमाह से बढ़ाकर 4 हजार 250 रुपए और उप सरपंच एवं पंच का 600 रुपए वार्षिक से 3 गुना बढ़ाकर 1800 रुपए किया गया है।