न्यूज़ सुनें....
|
भोपाल….
बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी कर दी है। इसमें मध्यप्रदेश की 24 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। विदिशा से शिवराज सिंह चौहान और गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रत्याशी बनाया गया है। 5 सीटों छिंदवाड़ा, इंदौर, उज्जैन, बालाघाट और धार के लिए अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं।
MP की लिस्ट….
भोपाल – आलोक शर्मा
मुरैना – शिवमंगल सिंह तोमर
भिंड – संध्या राय
ग्वालियर – भारत सिंह कुशवाहा
गुना – ज्योतिरादित्य सिंधिया
सागर- श्रीमती लता वानखेड़े
टीकमगढ़ – वीरेंद्र खटीक
दमोह – राहुल लोधी
खजुराहो – वीडी शर्मा
सतना – गणेश सिंह
रीवा – जर्नादन मिश्र
सीधी – डा राजेश मिश्रा
शहडोल – हिमाद्री सिंह
जबलपुर – आशीष दुबे
मंडला – फग्गन सिंह कुलस्ते
होशंगाबाद – दर्शन सिंह चौधरी
विदिशा – शिवराज सिंह चौहान
देवास – महेंद्र सिंह सोलंकी
मंदसौर – सुधीर गुप्ता
रतलाम – अनिता चौहान
खरगोन- गजेंद्र पटेल
खंडवा – ज्ञानेश्वर पाटिल
बैतुल – दुर्गादास उइके
इन सीटों पर सांसदों के टिकट कटे
- भोपाल से प्रज्ञा सिंह का टिकट कटा, उनकी जगह पूर्व मेयर आलोक शर्मा को टिकट दिया गया है।
- गुना से केपी यादव की जगह ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट मिला है।
- सागर से मौजूदा सांसद राजबहादुर सिंह की बजाय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष लता वानखेड़े को टिकट दिया गया है।
- रतलाम से जीएस डामोर की जगह मोहन सरकार में वन मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी अनिता नागर सिंह चौहान को मौका दिया गया है।
- विदिशा से रमाकांत भार्गव की जगह पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
- ग्वालियर से विवेक शेजवलकर का टिकट काट कर पूर्व मंत्री भारत सिंह कुशवाह को चुनाव लड़ाया जा रहा है।
इन सीटों पर बदले गए चेहरे
- मुरैना में शिवमंगल सिंह तोमर को टिकट दिया गया है। यहां से सांसद रहे नरेंद्र सिंह तोमर ने विधानसभा चुनाव लड़ा था। वे अभी विधानसभा अध्यक्ष हैं।
- सीधी से डॉ. राजेश मिश्रा को टिकट दिया गया है। यहां से सांसद रहीं रीति पाठक ने विधानसभा चुनाव लड़ा था। वे अभी विधायक हैं
- होशंगाबाद यहां से दर्शन सिंह चौधरी को टिकट दिया गया है। यहां से सांसद रहे राव उदय प्रताप सिंह विधायक बनकर राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।
- जबलपुर से आशीष दुबे को टिकट दिया गया है। यहां से सांसद रहे राकेश सिंह विधायक बनकर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।
- दमोह से राहुल लोधी को टिकट दिया गया है। यहां से सांसद रहे प्रहलाद सिंह पटेल विधायक बनकर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।