न्यूज़ सुनें....
|
MP में फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है….
- भोपाल….
सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश में रीवा संभाग आयुक्त अनिल सुचारी को हटा दिया गया है। उनकी जगह आयुक्त चिकित्सा शिक्षा गोपाल चंद्र डाड को रीवा संभाग का आयुक्त बनाया गया है। बता दें कि सीएम डॉ. मोहन यादव आज रीवा के दौरे पर हैं। जो संभागीय बैठकर करने वाले है। इसके पहले ही रीवा संभागायुक्त को हटा दिया गया है।
संजय गुप्ता को श्रम आयुक्त बनाया गया हैं। वे वर्तमान में वे सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी को प्रबंध संचालक, पर्यटन विकास निगम बनाया गया है।
श्रम आयुक्त श्रीकांत बनोठ आयुक्त, नगर एवं ग्राम निवेश की जिम्मेदारी संभालेंगे। अभी तक उनके पास श्रम आयुक्त के साथ नगर एवं ग्राम निवेश का अतिरिक्त प्रभार था।
आशीष सिंह के कार्यकाल में स्वच्छता में नंबर-1 था इंदौर
इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी को मध्यप्रदेश पर्यटक विकास निगम के प्रबंध संचालक की नई जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह आशीष सिंह को इंदौर कलेक्टर बनाया गया है। आशीष सिंह पूर्व में भोपाल, देवास कलेक्टर, इंदौर नगर निगम आयुक्त, उज्जैन नगर निगम आयुक्त और उज्जैन कलेक्टर के रूप में काम चुके हैं। उनके कार्यकाल में ही इंदौर स्वच्छता के मामले में नंबर वन आया था।
- कलेक्टर इलैया राजा टी इंदौर में 1 साल 1 महीने पदस्थ रहे। उन्हीं के नेतृत्व में प्रवासी भारतीय सम्मेलन और विधानसभा चुनाव हुए।