न्यूज़ सुनें....
|
हीमोग्लोबिन का संतुलित रहना शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बेहद ज़रूरी है। हीमोग्लोबिन की कमी से शरीर में ऑक्सीजन को वहन करने की क्षमता कम हो जाती है। जिसके कारण शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या कम हो जाती है और एनीमिया होने की संभावना बढ़ जाती है।
लोगों में हीमोग्लोबिन की कमी ( increase hemoglobin tips ) विक्राल रूप लेती जा रही है। ये एक प्रोटीन है जो लाल रक्त कोशिकाओं ( red blood cells ) में पाया जाता है। ये कोशिकाएं शरीर के चारों ओर ऑक्सीजन ले जाने का कार्य करती हैं। शरीर में ऑक्सीजन की पूर्ति करने के अलावा हीमोग्लोबिन कोशिकाओं से कार्बन डाइऑक्साइड को बाहर निकालने का कार्य भी करता है। हीमोग्लोबिन का संतुलित रहना शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बेहद ज़रूरी है। हीमोग्लोबिन की कमी से शरीर में ऑक्सीजन को वहन करने की क्षमता कम हो जाती है। जिसके कारण शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं ( Iron deficiency anemia ) की संख्या कम हो जाती है और एनीमिया होने की संभावना बढ़ जाती है।
किडनी में होने वाली अकसर समस्याओं का कारण हीमोग्लोबिन की कमी होता है। हीमोग्लोबिन की कमी ( How to increase hemoglobin ) दूर करने के लिए लोग कई तरह की मेडिसिन्स लेते हैं। हालांकि, कई बार इन मेडिसिन्स के अपने नुकसान हो जाते हैं, जिसके ज़रिये हीमोग्लोबिन की कमी दूर की जा सकती है। भोजन में अनेक पोषक ( increase hemoglobin measures ) तत्व पाए जाते हैं जो शरीर का विकास करते हैं, उसे स्वस्थ रखते हैं और शक्ति प्रदान करते हैं। हमें अपने आहार में हीमोग्लोबिन बढ़ाने वाले फल और सब्जियों ( Foods and meal plans ) को शामिल करना चाहिए। हीमोग्लोबिन को बढ़ाने ( home remedies to increase hemoglobin ) के लिए संतुलित आहार, व्यायाम, भोजन में हरी सब्जियां, दालें, अनार आदि फल की जरूरत होती है। हीमोग्लोबिन की कमी दूर करने के लिए कुछ खास खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करने की ज़रूरत होती है। आइये जानते हैं उनके बारे में…।
ये आहार तेज़ी से बढ़ाते हैं हीमोग्लोबिन
-चुकन्दर
चुकन्दर से प्राप्त उच्च गुणवत्ता का लोह तत्व रक्त में हीमोग्लोबिन का निर्माण व लाल रक्तकणों की सक्रियता के लिए बेहद प्रभावशाली है। खून की कमी यानी एनीमिया की शिकार महिलाओं के लिए चुकंदर रामबाण के समान है। चुकन्दर के अलावा चुकन्दर की हरी पत्तियों का सेवन भी बेहद लाभदायी है। इन पत्तियों में तीन गुना लौह तत्व अधिक होता है।
-अंडा
अंडे के दोनों भागों में प्रोटीन, वसा, कई तरह के विटामिन, मिनरल्स, आयरन और कैल्शियम जैसे गुणकारी तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। बहुत कम खाद्य पदार्थों में पाया जाने वाला विटामिन डी भी अंडे में पाया जाता है।
-आम
आम में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद हैं, इसमें आयरन ( hemoglobin and iron ) की अधिकता होती है, जो रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करते हैं। आम खाने से हमारे शरीर में रक्ति अधिक मात्रा में बनता है, एनीमिया में यह लाभकारी होता है।
-अंगूर
अंगूर में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। जो शरीर में हीमोग्लोबिन बनाता है, और हीमोग्लोबिन की कमी संबंधी बीमारियों को ठीक करने में सहायक होता है। अंगूर में मौजूद विटामिन सी बढ़ती उम्र को रोकता है। यह पेट के लिए काफी फायदेमंद है।
-सेब
सेब एनीमिया जैसी बीमारी में लाभकारी होता है। सेब खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन बनता है। इसके अलावा सेब में कई ऐसे विटामिन हैं जो शरीर में खून ( meal plans to increase iron deficiency ) को बढ़ाते हैं। यह पेट की समस्याओं में लाभकारी है।
-अमरूद
अमरूद जितना ज्यादा पका हुआ होगा, उतना ही पौष्टिक होगा। पके अमरूद को खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती। इसलिए महिलाओं के लिए यह और भी लाभदायक हो जाता है।
-सब्जियां
शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। हरी सब्जियों में हीमोग्लोबिन बढ़ाने वाले तत्व ज्यादा मात्रा में पाये जाते है।
नारियल
नारियल शरीर में उत्तकों, मांसपेशियों और रक्त जैसे महत्वपूर्ण द्रव्यों का निर्माण करता है, यह संक्रमण का सामना करने के लिए इन्जाइम और रोग प्रतिकारक ( iron deficiency ) तत्वों के विकास में सहायक होता है।
-तुलसी
तुलसी रक्त की कमी को कम करने के लिए रामबाण है। तुलसी के नियमित सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है।
-तिल
तिल हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता है। तिल खाने से रक्ताअल्पता की बीमारी ठीक होती है।
-पालक
सूखे पालक में आयरन काफी मात्रा होती है। जो शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को ठीक करता है।
-गुड़
गुड़ में अधिक खनिज लवण होते है। जो हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है।
-अंडा
अंडे के दोनों भागों में प्रोटीन, वसा, कई तरह के विटामिन, मिनरल्स, आयरन और कैल्शियम जैसे गुणकारी तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। बहुत कम खाद्य पदार्थों में पाया जाने वाला विटामिन डी भी अंडे में पाया जाता है