न्यूज़ सुनें....
|
इंदौर….
भाजपा के पुष्यमित्र भार्गव इंदौर के नए महापौर होंगे। उन्होंने कांग्रेस के संजय शुक्ला को 134294 वोटों से हराया। भार्गव को 592519 वोट मिले, जबकि संजय शुक्ला को 459562 ही मिले। महापौर पद के लिए कुल डाक मतपत्र 2629 मिले थे, इनमें से पुष्यमित्र भार्गव को 1337 संजय शुक्ला को 797 वोट मिले। जबकि 411 वोट रिजेक्ट किए गए। महापौर के वोटों के लिए 32 राउंड की काउंटिंग की गई। इनमें इवीएम का एक भी वोट रिजेक्ट नहीं किया गया। जबकि 6032 वोट नोटा को भी मिले। भार्गव के चुनाव जीतने के बाद भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया।
इंदौर में नगर निगम चुनाव में सभी वार्डों की स्थिति अब स्पष्ट हो गई है। शहर के 85 वार्डों में से 64 वार्डों में भाजपा और 19 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। दो निर्दलीय भी पार्षद बने हैं। एआईएमआईएम और आम आदमी पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली है। इससे पहले 2015 में हुए नगर निगम चुनाव में भाजपा को 65 सीटें मिली थीं। इस बार भाजपा-कांग्रेस को एक सीट का नुकसान हुआ है।
जानिए किस वार्ड में कौन कितने वोट से जीता, किसे हराया
64 में भाजपा,
19 वार्डों में कांग्रेस जीती,
2 निर्दलीय के खाते में,
सबसे बड़ी जीत वार्ड 78 में ओमप्रकाश आर्य की….