न्यूज़ सुनें....
|
इंदौर….
इंदौर के एमआईजी में रहने वाले निजी कंपनी के अंकाउटेंट की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। बताया जाता है कि उन्होंने मैगी खाई बाद में थूली ओर कड़ी खा ली। रात में करीब 11 बजे उनकी तबीयत बिगड़ी उपचार के लिये उन्हें अस्पताल भेजा गया। लेकिन यहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
एमआईजी पुलिस के मुताबिक विजय (32) पुत्र कालूराम पांचाल निवासी शिव शक्ति नगर की एमवाय अस्पताल में गुरूवार रात मौत हो गई। बहन सीमा ने बताया कि विजय पीथमपुर की कंपनी में अंकाउटेंट है। रात में अचानक उन्हें उल्टीया होने लगी। इसके बाद नीचे रहने वाले किराएदार की रिक्शा से एमवाय तक पहुंचे। यहां से पैदल डॉक्टरो के पास पैदल चलते हुए गए। अचानक चक्कर आने के बाद वही लेट गए। कुछ देर बाद डॉक्टरो ने चेकअप किया ओर उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मैगी के बाद थूली ओर कड़ी खाई
बहन सीमा ने बताया कि विजय पीथमपुर में जाॅब करते है। रात में खाने में उन्होंने मैगी खा ली इसके बाद थूली ओर कडी खाकर बैठे थे। अचानक मन में घबराहट ओर बेचेनी हुई। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। विजय के परिवार में उनकी एक बेटी ओर पत्नी चेतना है। वही एक छोटा भाई ओर माता पिता है। विजय मूल रूप से रतलाम के रहने वाले है।