न्यूज़ सुनें....
|
इंदौर….
अधिकांश पुराने अधिकारी सोमवार को रिलीव हो गए और नए अधिकारियों ने पद भी संभाल लिया। नए अपर कलेक्टर रोशन राय सहित कई एसडीएम ने चार्ज लिया। कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने नए अधिकारियों में कार्य विभाजन भी कर दिया है। डिप्टी कलेक्टर अजीत कुमार श्रीवास्तव को खुड़ैल, संयुक्त कलेक्टर ओमनारायण सिंह बडकुल को मल्हारगंज, संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह मरकाम को कनाड़िया, संयुक्त कलेक्टर कल्याणी पांडे को बिचौली हप्सी, संयुक्त कलेक्टर घनश्याम धनगर को जूनी इंदौर, प्रभारी डिप्टी कलेक्टर विनोद राठौर को महू एसडीएम बनाया गया। गोपाल सिंह वर्मा को सांवेर एसडीएम बनाया। संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने सोमवार शाम अपना चार्ज दे दिया। वे मंगलवार को भोपाल संभागायुक्त का चार्ज ले सकते है। उन्होंने ओंकारेश्वर में बन रहे आदि शंकराचार्य के प्रोजेक्ट में काफी रुचि ली थी। वहीं नए संभागायुक्त मालसिंह भयडिया मंगलवार को चार्ज ले सकते हैं।