न्यूज़ सुनें....
|
इंदौर….
इंदौर नगर निगम के जोन अध्यक्षों के चुनाव में शहर सीमा के सभी 22 जोन के अध्यक्ष चुने गए हैं। ये सभी भाजपा के खाते में आए हैं। बता दें कि इंदौर के किसी जोन में तीन तो किसी में चार वार्ड शामिल किए गए हैं। वार्डों को जोन में इस तरह से शामिल किया गया था कि वहां अध्यक्ष भाजपा का ही होना तय था।
इनमें हाल ही में बने तीन नए जोन के अध्यक्षों के भी चुनाव हुए। चुनाव प्रक्रिया में मंत्री तुलसी सिलावट, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक मालिनी गौड़, एमआईसी सदस्य और पार्षद भी शामिल हुए।
नगर निगम के 22 जोन पर यह बने अध्यक्ष….
जोन | निर्वाचित जोन अध्यक्ष | जोन के नाम और उनमें शामिल वार्ड | |
जोन-1 | भावना मनोज मिश्रा | किला मैदान – 7, 9, 16 और 10 नंबर वार्ड | |
जोन-2 | मीता रामबाबू राठौर | राजमोहल्ला – 67,68, 69 और 70 नंबर वार्ड | |
जोन-3 | गजानंद गावड़े | नगर निगम – 56, 57 और 58 नंबर वार्ड | |
जोन-4 | पराग कौशल | संगम नगर – 11, 12, 13 और 17 नंबर वार्ड | |
जोन-5 | मुन्नालाल यादव | सुखलिया – 20, 23, 27 नंबर वार्ड | |
जोन-6 | सुनीता चोखण्डे | सुभाष नगर – 22, 24, 25 नंबर वार्ड | |
जोन-7 | पूजा पाटीदार | स्कीम 54 – 32, 33, 34, 29 नंबर वार्ड | |
जोन-8 | संगीता जोशी | विजय नगर – 28, 30, 37 नंबर वार्ड | |
जोन-9 | लालबहादुर वर्मा | पंचम की फैल – 26, 44, 45, 46, 47 नंबर वार्ड | |
जोन-10 | पुष्पेंद्र पाटीदार | साकेत नगर – 39, 40, 42, 43, 49 नंबर वार्ड | |
जोन-11 | महेश बसवाल | स्टेडियम – 48, 54, 55, 60 नंबर वार्ड | |
जोन-12 | रूपा दिनेश पांडे | हरसिद्धि – 59, 61, 62, 65, 66 नंबर वार्ड | |
जोन-13 | ओपी आर्य | बिलावली – 74, 75, 77, 78 नंबर वार्ड | |
जोन-14 | नितिन शर्मा शानू | हवा बंगला – 82, 84, 85 नंबर वार्ड | |
जोन-15 | हरप्रित कौर लुथार | द्रविड़ नगर – 2, 71, 72, 83 नंबर वार्ड | |
जोन-16 | संदीप दुबे | एरोड्रम रोड – 1,3, 14, 15 नंबर वार्ड | |
जोन-17 | संध्या जायसवाल | नरवल – 18,19, 21 नंबर वार्ड | |
जोन-18 | मृदुल अग्रवाल | कृषि विहार – 51, 52, 63, 64 नंबर वार्ड | |
जोन-19 | प्रणव मंडल | स्कीम-94 – 38, 41, 50, 53, 76 नंबर वार्ड | |
जोन-20 | बरखा नितिन मालू | रामगंज जिंसी – 4, 5, 6, 8 नंबर वार्ड | |
जोन-21 | प्रशांत बड़वे | प्रगति नगर – 73, 79, 80, 81 नंबर वार्ड | |
जोन-22 | सुरेश कुरवाड़े | बांबे अस्पताल के पास – 31, 35, 36 नंबर वार्ड |
ऐसे हुई चुनाव प्रक्रिया
जोनलों में आने वाले वार्डों के पार्षदों को जोन पर बुलाया गया।
बैठक के दौरान जोन अध्यक्ष का नाम तय कर पार्षदों से नामांकन फार्म जमा कराए।
जांच के बाद नाम वापसी की प्रक्रिया की गई।
यह अधिकारी पूरी कराएंगे निर्वाचन प्रक्रिया
सहायक आयुक्त राजेंद्र यादव, अधीक्षक यंत्री महेश शर्मा, कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव, स्वास्थ्य अधिकारी संदीप पाटोदी, लखन शास्त्री, विवेक गंगराड़े, राजेश जायसवाल, सुमित अस्थाना, जितेंद्र जमींदार, मनोज जैन, सुनील गुप्ता, देवानंद पाटिल, डा. उत्तम यादव, पीसी जैन, डा. अखिलेश उपाध्याय, राकेश सराफ, डीआर लोधी को अलग-अलग जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।