न्यूज़ सुनें....
|
इंदौर/पं. विवेक तिवारी….
- स्कीम नं. 136 कबीटखेड़ी स्थित खाटू श्याम सरकार मंदिर में 19 मार्च को फाल्गुन मेला का आयोजन किया जाएगा।
- फाग उत्सव में 20 मार्च को सुबह शोभायात्रा निकाली जाएगी।
- उत्सव के दौरान प्रतिदिन खाटू श्याम बाबा का अभिषेक होगा। रंग-बिरंगे फूलों से शृंगार किया जाएगा।
- इस दौरान भजन संध्या होगी जिसमें रंग-गुलाल खेलकर उत्सव मनाया जाएगा।
- मंदिर के प्रमुख पं. विवेक तिवारी ने बताया कि 19 मार्च को फाल्गुन मेला का आयोजन किया जाएगा।
- कार्यक्रम की शुरुआत सुबह श्यामबाबा की आरती के बाद किया जाएगा। शोभायात्रा में श्यामबाबा का रथ शृंगारित होकर नगर भ्रमण पर निकलेगा। जिसमें बड़ी संख्या में श्यामप्रेमी शामिल होंगे।
- शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई पुन: मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा का विभिन्न मंचों से फूल बरसाकर स्वागत किया जाएगा।
- इस दौरान श्यामबाबा को अदभुत शृंगार किया जाएगा। छप्पन प्रकार के व्यंजन का नैवेद्य लगाया जाएगा।
- भजन मंडलियों द्वारा श्याम भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
- महाआरती के श्यामप्रसादी वितरित किया जाएगा।
- सभी कार्यक्रमों में श्यामप्रेमी सहयोग देकर पुण्य प्राप्त करेंगे।