न्यूज़ सुनें....
|
- डांस पार्टियों में लड़कियों के अलावा नशा भी उपलब्ध करवाता था, पत्नी भी आरोपी
इंदौर….
पत्नी के ब्यूटी पार्लर की आड़ में देशी-विदेशी लड़कियों को इंदौर लाकर सेक्स रैकेट चला रहे कसरावद (खरगोन) के एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दबिश के वक्त भी उसके यहां उज्बेकिस्तान की लड़की मिली। आरोपी ने कबूला कि वह पार्टियों में लड़कियों के अलावा नशा भी उपलब्ध करवाता था। वह 15 साल से देह व्यापार चला रहा है।
एसीपी आशीष पटेल के अनुसार, तेजाजी नगर क्षेत्र के बल्लव टाउन श्रीकृष्ण अपार्टमेंट लिम्बोदी में शनिवार रात 4 युवतियों के साथ रैकेट संचालक जाहिद पिता जुम्मन खान को पकड़ा है। जाहिद ने यहां मकान खरीद रखा और पत्नी का ब्यूटी पार्लर खुलवा रखा है, ताकि आने-जाने वाली महिलाओं को देख लोगों को शक न हो। पत्नी के भी आरोपी बनाया है। जाहिद सोशल मीडिया के मार्फत लड़कियों की तस्वीर भेजता था। डांस पार्टियों में उन्हें भेजकर 20-25 हजार रुपए लेता था। इसमें शहर के कुछ होटलों के नाम भी आ रहे हैं।
कुछ बड़े होटलों में भी संपर्क था
जाहिद ने बताया उसके इंदौर, बड़वानी, सेंधवा, खरगोन, खंडवा, धार, कुक्षी, धरमपुरी, देवास, भोपाल, बुरहानपुर और महाराष्ट्र के कई रईसजादे ग्राहक हैं। वह इन्हें इंदौर के बड़े होटलों में ठहराता। उसकी महू, धामनोद, बड़वानी के होटल संचालकों से भी दोस्ती है। कई सटोरिए भी पार्टियों में शामिल होते थे। जाहिद पर दो शहरों में भी केस दर्ज हैं।