न्यूज़ सुनें....
|
मुंबई….
-
स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इंडियन प्रीमियर लीग-2024 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते नजर आएंगे, जबकि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन में भी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी करेंगे।
-
IPL फ्रेंचाइजी कंपनियों ने अगले सीजन के लिए अपने रिटेन और रिलीज्ड खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। रविवार को रिटेन और रिलीज विंडो की आखिरी डेट थी। RCB ने जोश हेजलवुड और वानिंदु हसरंगा, CSK ने अंबाती रायडू, KKR ने शार्दूल ठाकुर, उमेश यादव और लॉकी फर्ग्यूसन और MI ने जोफ्रा आर्चर को रिलीज किया है।
-
लीग की 10 फ्रेंचाइजी में कुल 173 खिलाड़ी रिटेन किए है। जबकि 89 प्लेयर्स रिलीज किए। कोलकाता नाइट राइडर्स ने सबसे ज्यादा 12 खिलाड़ी और पंजाब किंग्स ने सबसे कम 5 खिलाड़ियों को रिलीज किया।
-
इन सभी को 19 दिसंबर को होने जा रहे ऑक्शन में उतरना पड़ेगा। इंग्लिश क्रिकेटर बेन स्टोक्स और जो रूट पहले ही खेलने से मना कर चुके हैं। वे इस सीजन किसी भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
हार्दिक पंड्या…. दोनों फ्रेंचाइजी में डील साइन; सूत्रों का दावा- 2-3 दिन में ऐलान
-
गुजरात फ्रेंचाइजी के टॉप मैनेजमेंट से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि दो-तीन दिन में पंड्या को लेकर ऐलान हो सकता है।
-
वहीं, क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज ने लिखा है कि हार्दिक पंड्या को लेकर मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच रविवार को डील साइन हो चुकी है। यह ऑल कैश डील है, यानी कि इसमें कोई खिलाड़ी इनवॉल्व नहीं होगा। हालांकि, BCCI ने अब तक इस डील पर मुहर नहीं लगाई है।
फ्रैंचाइजीज का पर्स 5 करोड़ बढ़कर 100 करोड़
-
मिनी ऑक्शन के लिए टीमों का पर्स 5 करोड़ रुपए बढ़ाकर 100 करोड़ रुपए कर दिया गया है। इसका मतलब है कि पिछले साल तक टीमें अपने दल में कुल 95 करोड़ रुपए तक की कीमत के खिलाड़ी रख सकती थीं और अब 100 करोड़ रुपए तक रख सकेंगी। आगामी नीलामी में खिलाड़ी खरीदने की क्षमता रिटेन्शन विंडो से तय होगी। अगर कोई टीम 10 करोड़ रुपए की कीमत के खिलाड़ी रिलीज करती है, तो वे ऑक्शन में 15 करोड़ (10 करोड़+ 5 करोड़ अतिरिक्त पर्स) के साथ हिस्सा लेगी।
CSK ने रायडू, प्रिटोरियस और जेमिसन को रिलीज किया
डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स, अंबाती रायडू, डेवोन प्रिटोरियस, काइल जेमिसन और सिसांडा मगाला को जैसे खिलाड़ियों की रिलीज किया है।
RR ने रूट, होल्डर और मैकॉय को रिलीज किया
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अगले सीजन के लिए जो रूट, जेसन होल्डर और ओवेड मैकॉय को रिलीज किया है, जबकि कप्तान संजू सैमसन, शिमोरन हेटमायर और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी रीटेन लिस्ट में हैं।
KKR ने 12 खिलाड़ी रिलीज किए, 6 विदेश और 6 भारतीय खिलाड़ी
KKR ने अपने 12 खिलाड़ियों को रिलीज किया है, इनमें 6 विदेशी और 6 भारतीय खिलाड़ियों के नाम हैं। कोलकाता ने शाकिब अल हसन, लिट्टन दास, डेविस वीसा, लॉकी फर्ग्यूसन, जॉनसन चार्ल्स और टिम साउदी जैसे विदेशी खिलाड़ियों को रिलीज किया है। फ्रेंचाइजी के रिलीज भारतीय खिलाड़ियों में आर्या देसाई, नारायण जगदीशन, मंदीप सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, शार्दूल ठाकुर, उमेश यादव शामिल हैं।
PBKS से राजअंगद बाबा और शाहरुख खान बाहर हुए, राजपक्षे भी रिलीज
पंजाब किंग्स ने राजअंगद बाबा और शाहरुख खान को रिलीज किया है। टीम के रिलीज खिलाड़ियों में भानुका राजपक्षे भी हैं। फ्रेंचाइजी ने 5 प्लेयर्स को रिलीज किया है।
LSG से उनादकट और करन शर्मा लखनऊ से बाहर
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 प्लेयर्स रिलीज किए है। इसमें जयदेव उनादकट और करन शर्मा बड़े नाम है। उनादकट का लखनऊ के साथ 2023 सीजन अच्छा नहीं रहा, उन्हें 3 मैच में खेलने का मौका मिला जिसमें उन्हें कोई भी सफलता नहीं मिली।
मुंबई इंडियंस ने 11 प्लेयर्स रिलीज किए, आर्चर भी शामिल
मुंबई इंडियंस ने कुल 11 प्लेयर्स रिलीज किए हैं। इसमें 6 विदेशी प्लेयर शामिल है, जिसमें इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी शामिल है। आर्चर चोट की वजह से पिछले सीजन 1 भी मैच नहीं खेल सके।
दिल्ली से सरफराज खान बाहर
दिल्ली कैपिटल्स ने टीम से कुल 11 प्लेयर्स रिलीज किए हैं। टीम से बड़े नाम जैसे राइली रूसो, सरफराज खान और रोवमैन पॉवेल रिलीज कर दिए गए हैं। सरफराज खान डोमेस्टिक क्रिकेट में टॉप प्लेयर्स में से एक हैं। पिछले सीजन सरफराज को 4 मैच खेलने का मौका मिला जिसमें वे कुल 53 रन ही बना सके।
हार्दिक गुजरात में बने रहेंगे, 6 करोड़ के मावी बाहर
गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या टीम में बने रहेंगे। पिछले दिनों अफवाह चल रही थी कि वे मुंबई इंडियंस में शामिल होने वाले हैं। गुजरात ने तेज गेंदबाज शिवम् मावी को टीम से रिलीज कर दिया है। 2022 सीजन में 6 मैचों में 5 विकेट लेने वाले मावी को IPL 2023 में गुजरात टाइटंस ने एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं दिया। पिछले सीजन टीम ने 6 करोड़ रुपए में उन्हें शामिल किया था। दूसरी ओर रिंकू सिंह के खिलाफ 5 बॉल में 5 सिक्स खाने वाले बॉलर यश दयाल को भी टीम ने रिलीज कर दिया है।
SRH ने 13.25 करोड़ के ब्रूक को रिलीज किया
सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर हैरी ब्रूक को रिलीज कर दिया। टीम ने 2023 सीजन में ही हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ रुपए में शामिल किया था। अपने पहले ही सीजन में ब्रूक खास प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्होंने 11 मैच में 21.21 की औसत से सिर्फ 190 रन बनाए थे।
RCB ने हर्षल पटेल को रिलीज किया, 2021 सीजन में 35 विकेट लिए थे
RCB ने तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को रिलीज कर दिया है। हर्षल टीम के टॉप बॉलर रहे हैं। हर्षल 2012 से 2017 तक RCB का हिस्सा थे। 2018 से 2020 तक दिल्ली कैपिटल्स में रहने के बाद सीजन 2021 में उन्होंने RCB में वापसी की और 15 मैचों में 32 विकेट लिए। हर्षल ने इस सीजन के बाद टीम इंडिया के लिए टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू भी किया था। इसके बाद हर्षल का परफॉर्मेंस टीम में लगातार गिरता चला गया।उन्होंने 2022 सीजन में 15 मैचों में 19 विकेट, फिर 2023 में 13 मैचों में 14 विकेट ही लिए।