न्यूज़ सुनें....
|
मध्यप्रदेश सरकार ने भी डीजल-पेट्रोल पर 4% वैट घटाने का ऐलान किया है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी करने की घोषणा की थी। इसके बाद करीब पेट्रोल के दाम में करीब 6 रुपए कम हो जाएंगे। अभी तक पेट्रोल पर 33 प्रतिशत वैट लगता है। इसे घटाकर 29 % कर दिया गया है। वहीं, डीजल पर 30 % वैट से घटाकर 26 % कर दिया गया है। नई दरें आज रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी। वर्तमान में केंद्र के एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद प्रदेश में पेट्रोल करीब 112:32 रुपए से घटकर 107 और डीजल के दाम करीब 95:4 रुपए से घटकर करीब 90 रुपए रह जाएंगे।
MP सरकार के फैसले से और राहत मिली
मध्यप्रदेश पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि कंपनियों की बेसिक कीमत पर राज्य सरकार टैक्स लगाती है। केंद्र के एक्साइज ड्यूटी कम करने से बेसिक प्राइस कम हो गए हैं। इसके अनुसार ही दामों पर असर पड़ता है। सभी शहरों में वर्तमान में जो दाम हैं, उसके दाम इतने ही कम हो जाएंगे। उन्होंने बताया, भोपाल में 3 नवंबर की तुलना में 4 नवंबर को पेट्रोल के रेट 112.56 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं, डीजल की कीमत 95.40 रुपए लीटर हो गई है। MP सरकार के फैसले से और भी राहत मिलेगी।
अक्टूबर-नवंबर में सिर्फ 5 बार घटे रेट
1 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच सिर्फ 5 बार ही पेट्रोल-डीजल के रेट घटे थे, जो काफी कम थे लेकिन बढ़ोतरी काफी अधिक हो गई थी। 1 अक्टूबर को पेट्रोल 110.56 रुपए एवं डीजल के रेट 99.26 रुपए प्रति लीटर थे। 3 नवंबर को पेट्रोल 118.83 रुपए और डीजल के रेट 107.90 रुपए में मिल रहा था। यानी एक महीने के भीतर ही पेट्रोल 8.27 और डीजल 8.64 रुपए लीटर तक महंगा हो गया था।
6 महीने में 20 रुपए लीटर तक महंगा पेट्रोल
पिछले 6 महीने के भीतर पेट्रोल और डीजल के रेट आसमान छू रहे थे। पेट्रोल 20.42 रुपए और डीजल 18.92 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो गया था।
ऐसे बढ़े भाव
महीना | पेट्रोल | डीजल |
1 नवंबर | 118.46 | 107.90 |
1 अक्टूबर | 110.56 | 99.26 |
1 सितंबर | 109.58 | 97.40 |
1 अगस्त | 110.20 | 98.67 |
1 जुलाई | 107.07 | 97.93 |
1 जून | 102.61 | 93.89 |
1 मई | 98.41 | 88.98 |
CM ने किया ट्वीट…
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by jsamachar. Publisher: Bhaskar