न्यूज़ सुनें....
|
इंदौर….
वेश्यावृत्ति के लिए बांग्लादेश से भारत लाई गई लड़कियों ने चौंकाने वाले बयान दिए हैं। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि धंधा चलाने के लिए एजेंट उन्हें इंजेक्शन लगाते थे। इससे उनका शरीर सुन्न हो जाता था। वे विरोध करने के लिए लायक भी नहीं रहती थी । साथ ही दलालों की पत्नियां उन पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाती थीं।
विजयनगर थाना प्रभारी तहजीब काजी के मुताबिक पकड़ी गई दीपा जियाउल शेख की पत्नी है. जियाउल शेख बांग्लादेश में ब्रोकर है। अकीजा विजय दत्त उर्फ मोमिनुल की गर्लफ्रेंड हैं। इंदौर का काम रजनी और नेहा संभालती थीं। अकीजा और दीपा बांग्लादेश से लाई गई महिलाओं पर वेश्यावृत्ति के लिए दबाव बनाते थे। दोनों बड़े दलालों के संपर्क में थे। लड़कियों से कहा करती थी- अब वह भारत आ गई है। अगर आप बांग्लादेश वापस जाना चाहते हैं, तो आपको बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। इस वजह से गरीब परिवारों की लड़कियां गलत काम के लिए तैयार हो जाती थीं।
दलाल विजय दत्त ने बताया कि जब एजेंट बांग्लादेश से लड़कियों को भारत लाते हैं, तो भारत में उनकी पत्नियां और गर्लफ्रेंड उन्हें सभी तरीके सिखाती हैं। इसमें उन्हें कैसे कपड़े पहनना है, कैसे जीना है, कैसे व्यवहार करना है… सारे सलीके सिखाए जाते थे।
दवाएं से लेकर ड्रग्स तक देते थे
युवतियों को जब दलाल बांग्लादेश से भारत लाते हैं, तो यहां उन्हें दवाएं और ड्रग्स दी जाती थीं। एक दिन में कई कस्टमर्स के आगे उन्हें भेजा जाता था। जब कोई लड़की ज्यादा शोर-शराबा करती तो उसे इंजेक्शन देकर बेहोश भी कर दिया जाता था। देह व्यापार में लिप्त आरोपियों ने बताया कि वे बांग्लादेश से युवतियों को लाने वाले दलालों को जो रकम अदा करते थे, उसे जल्द वसूलने के लिए युवतियों को नशा देकर एक दिन में कई ग्राहकों के पास भेजते थे। पैसा बनाने के बाद उन्हें दूसरे जिलों में बेच देते थे।
दर्द से राहत में इस्तेमाल होता है
जिस इंजेक्शन को देकर लड़कियों की स्किन को सुन्न किया जाता था, उसका इस्तेमाल आमतौर पर जेल या क्रीम के रूप में दर्द, जलन या खुजली से राहत पाने के लिए किया जाता है। दलाल इसका इस्तेमाल देह व्यापार के लिए करने लगे हैं।