न्यूज़ सुनें....
|
देवास….
राजगढ़ में BJP नेता को थप्पड़ मारकर सुर्खियों में आईं SDM प्रिया वर्मा ने शादी कर ली है। उन्होंने जनवरी 2020 में CAA के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे BJP नेता को ऑन कैमरा थप्पड़ जड़ दिया था। तब वह राजगढ़ में डिप्टी कलेक्टर हुआ करती थीं। अभी देवास जिले के कन्नौद में SDM हैं। थप्पड़कांड पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी आलोचना की थी। तब शिवराज विपक्ष में हुआ करते थे।
प्रिया ने देवास के कन्नौद में DSP आशीष पटेल के साथ शादी कर ली। उन्होंने शादी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। प्रिया इंदौर के मांगलिया गांव की रहने वाली हैं। तस्वीरों में देखिए, SDM प्रिया का कूल लुक…
शिवराज ने की थी आलोचना
प्रिया वर्मा ने जनवरी 2020 में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में तिरंगा यात्रा के दौरान राजगढ़ में भाजपा नेता को थप्पड़ मार दिया था। उस वक्त प्रदेश में कमलनाथ सरकार थी। शिवराज सिंह चौहान विपक्ष में थे। उन्होंने कहा था- कलेक्टर मैडम, आपने कानून की कौन-सी किताब पढ़ी है, जिसमें शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नागरिकों को पीटने और घसीटने का अधिकार आपको मिला है?