न्यूज़ सुनें....
|
टोक्यो….
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। मोदी यहां QUAD समिट में हिस्सा लेने आए हैं। मोदी के जापान पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने उनका जोरदार स्वागत किया और जय श्री राम के नारे लगाए। भारतीयों ने कहा- जो काशी को सजाए हैं, वो टोक्यो आए हैं।
इसके बाद, PM मोदी इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क (IPEF) इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा- भारत एक समावेशी इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क के लिए आप सभी के साथ काम करेगा। हमारे बीच भरोसा, पारदर्शिता, समयबद्धता होनी चाहिए। यह इंडो पैसिफिक क्षेत्र में विकास, शांति और समृद्धि लाएगा।
टोक्यो में मोदी का स्वागत तस्वीरों में…
टोक्यो पहुंचने पर वहां रह रहे भारतीयों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। मोदी ने भी सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया….
टोक्यो में PM मोदी की फोटो लेने के लिए कतार में खड़े भारतीय….
एक बच्ची ने प्रधानमंत्री को अपनी बनाई पेंटिंग दिखाई, मोदी ने उसकी आर्ट से प्रभावित होकर उसके सिर पर हाथ रख दिया….