न्यूज़ सुनें....
|
उज्जैन….
श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24×7 टोल फ्री नंबर शुरू किए गए हैं। श्रद्धालु महाकाल मंदिर के बारे में दान, दर्शन, आरती, पूजन और दूसरी जानकारी ले सकेंगे। नंबर 24 घंटे सातों दिन चालू रहेगा। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने फेसिलिटी सेंटर-1 में कंट्रोल रूम और जन सुविधा केन्द्र शुरू किया गया है। कर्मचारियों की ड्यूटी भी तय कर दी है। मंदिर समिति ने एक टोलफ्री नंबर और 5 लैंडलाइन नंबर जारी किए हैं। कंट्रोल रूम का पूजन मंदिर के मुख्य पुजारी पं. घनश्याम शर्मा ने कराया।
टोलफ्री नंबर
- 18002331008
- 0734-2559272
- 2559275
- 2559276
- 2559277
- 2559278