न्यूज़ सुनें....
|
नई दिल्ली….
हैदराबाद में दो दिन से भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही है। रविवार को समापन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी भी पहुंचे और नेताओं को संबोधित किया। पीएम ने अपने संबोधन में हैदराबाद को भाग्यनगर कहा।
पीएम बोले, भाग्यनगर में ही सरदार पटेल ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का नारा दिया था। हमारी पार्टी का नारा भी यही है, हमारा एक ही कार्यक्रम है- तुष्टिकरण खत्म कर हमें तृप्तिकरण का रास्ता अपनाना। उन्होंने NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी की तारीफ करते हुए इसे ऐतिहासिक फैसला बताया।
देश में अगले 30-40 साल भाजपा ही रहेगी: अमित शाह
कार्यकारिणी की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में अगले 30 से 40 साल भाजपा के होंगे और भारत ‘विश्वगुरु’ बनेगा। शाह ने राजनीति में जातिवाद, वंशवाद और तुष्टीकरण को बहुत बड़ा अभिशाप बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में देश की राजनीति से इनका अंत होकर ही रहेगा।
शाह ने दावा किया है कि बीजेपी जल्द ही तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में सरकार भी बनाएगी। दोनों राज्यों में पारिवारिक पार्टियों का दबदबा खत्म होगा। पार्टी केरल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भी सरकार गठन को लेकर तैयारी कर रहे हैं।