न्यूज़ सुनें....
|
भोपाल….
मप्र विधानसभा में वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने 2022-23 का बजट पेश किया
- कुल बजट 2 लाख 79 हजार 237 करोड़ का है। 55 हजार 111 करोड़ का राजकोषीय घाटा है।
- बजट में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की गई। सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) 11% बढ़ाकर 31% कर दिया है। इससे 7.5 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा।
- शिक्षा पर फोकस करते हुए 13 हजार नए टीचर्स की भर्ती की घोषणा की गई है।
- MBBS की सीटों की संख्या 2035 से बढ़ाकर 3250 की जाएंगी। यानी टोटल 1215 सीट बढ़ेंगी।
- गृह विभाग में 6 हजार आरक्षकों की भर्ती होगी।
- बजट की खास बात यह रही कि इस बार कोई भी नया टैक्स नहीं लगाया गया है। न ही कोई टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव है।
- प्रदेश में पहली बार चाइल्ड बजट पेश किया गया, लेकिन इसे अलग से नहीं लाया गया। चाइल्ड बजट 27 हजार 792 करोड़ का है। वित्त मंत्री ने बजट भाषण में इसका जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 12 साल से कम उम्र के बच्चों को इसके तहत सुविधाएं दी जाएंगी।
- वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रदेश में पुरानी पेंशन लागू करने का कोई विचार नहीं। हालांकि उन्होंने ने यह जरूर कहा कि वर्तमान में जो पेंशन लागू है, इसमें आगे कुछ संशोधन कर सकते हैं।
ख़ास बात…
- सज्जन सिंह वर्मा ने कहा- सरकार किसान, मजदूर विरोधी है। पहले पिछले बजट का हिसाब दो। हम नहीं चाहते कि वित्तमंत्री जी की तबीयत खराब हो। जगदीश जी आपका बीपी बढ़ जाएगा। 3 हजार करोड़ के कर्ज से प्रदेश को डुबो दिया।
- PWD मंत्री गोपाल भार्गव बोले- सज्जन भाई, आपको बोलने का पर्याप्त अवसर मिलेगा। उसमें चर्चा कर लें। संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- इनको (सज्जन सिंह) सलीका ही नहीं है, बातें सुनने का।
- बजट शुरू होने से पहले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- विपक्ष सार्थक चर्चा करे। सदन हंगामे या बाहुबल के लिए नहीं, बुद्धि बल के लिए है। स्टेट की GDP 19.74% पहुंचने पर है। मध्यप्रदेश में सकल घरेलू उत्पाद 11 लाख 79 हजार 4 करोड़ हो गया है। बजट में सभी क्षेत्र का ध्यान रखा है। इन्फ्रास्ट्रक्चर पर मध्य प्रदेश 50% बजट खर्च करेगा। मैं मानता हूं कि सरकार आमजन पर कोई नया टैक्स नहीं लगाएगी।
- सुबह 10 बजे विधानसभा में CM शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रियों की बैठक हुई। इसमें वित्तमंत्री के बजट भाषण को मंजूरी दी गई।
- वित्तमंत्री ने विधानसभा में बजट पेश करने से पहले अपने आवास पर पूजा की। उन्होंने कहा- जनता की उम्मीदों के अनुरूप ही इस बार का बजट होने वाला है। सुबह घर से विधानसभा की ओर निकलने से पहले उन्होंने कहा- मध्य प्रदेश सरकार का यह बजट जनहित का बजट होगा। जो आपको उम्मीद है, इस बजट में वो सबकुछ होगा।
कांग्रेस के हंगामे की वजह से पीछे बैठे बिसाहूलाल तक को वित्त मंत्री की आवाज सुनाई नहीं पड़ी। उन्होंने बजट की कॉपी देखकर बजट को समझा।
कांग्रेस विधायक जब हंगामा कर रहे थे, तब कमलनाथ सीट पर बैठे रहे। एक दिन पहले ही उनका बयान आया था कि सदन की गरिमा बनी रहनी चाहिए।
विधानसभा में CM शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रियों की बैठक हुई।
जगदीश देवड़ा की पत्नी रेणु देवड़ा ने घर से निकलने से पहले उनका तिलक किया।
बजट पेश करने के लिए घर से निकलते वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा।
jSamachar
Disclaimer: This news has been collected by a computer program and has been edited
by jsamachar by combining different news stories.
Source and Original Publisher of this news: Bhaskar.com