न्यूज़ सुनें....
|
रतलाम…..
एक लक्ष्य, एक उद्देश्य और एक जैसे मनोभावों के सम्मिश्रण का अनोखा संयोग दिखाई दिया जब नमो ग्रुप के योग्य कार्यकर्ताओं को भाजपा में महत्वपूर्ण पद एवं प्रभार दिए गए।
उक्त सन्दर्भ में नमो ग्रुप द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के रतलाम जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, महिला प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती अनिता कटारिया, नमो ग्रुप के प्रदेश मंत्री गोपाल सोनी, जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, नगर अध्यक्ष कमलेश जोशी एवं महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती कुसुम सोलंकी मंचासीन थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पधारे सभी अतिथियों का नमो ग्रुप के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत से किया गया। ततपश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।
सभी नवनियुक्त BJP पदाधिकारियों
श्रीमती अनित कटारिया
(महिला प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य)
श्रीमती सपना दुबे
(महिला जिला उपाध्यक्ष)
श्रीमती भारती पाटीदार
(महिला जिला उपाध्यक्ष)
श्रीमती अनिता पाहुजा
(महिला जिला महामंत्री)
श्रीमती सरिता लोढ़ा
(महिला जिला मंत्री)
श्रीमती आशा भाटी
(महिला जिला मंत्री)
श्रीमती जीवन ज्योति
(महिला जिला मंत्री)
श्रीमती कुसुम सोलंकी
(महिला जिला सह-कोषाध्यक्ष)
श्रीमती प्रतिमा उपाध्याय
(महिला जिला कार्यकारिणी)
श्रीमती रेखा गौतम
(अध्यक्ष-आम्बेडकर मण्डल महिला)
श्रीमती सविता मेहता
(अध्यक्ष- सूरजमल जैन मण्डल महिला)
श्री सुनील पाल
(अध्यक्ष आम्बेडकर मण्डल पिछड़ा वर्ग)
श्री श्याम मारू ने मंचासीन अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त किया। अपने उदबोधन में श्री लुनेरा ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी के प्रति समर्पण भाव रखने का मंत्र दिया और नमो ग्रुप के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कार्यक्रम के सफल संचालक हेतु सुनील निरंजनी को बधाई दी और पार्टी कार्यक्रमों के संचालन हेतु आमन्त्रित किया।
श्रीमती अनिता कटारिया ने नमो ग्रुप के अध्यक्ष अशोक गुर्जर एवं नगर अध्यक्ष कमलेशजी के नेतृत्व में किये जा रहे साहसिक कार्यो को उल्लेखित किया।
उक्त अवसर पर नमो ग्रुप के अशोक गुर्जर, कमलेश जोशी, विश्वनाथ शर्मा, महिपाल सिंह देवड़ा, मुकेश परमार, सुनील जोशी, श्रीकांत जैन, संतोष बैरागी, राजेन्द्रओ सिंह चौहान, डॉ सत्येन्द्र तिवारी, रंजीत सिंह दरबार, ललित जी, आशीष जी, प्रमोद पांडे, रवि प्रजापत ,श्रीकांत डोशी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नमो ग्रुप की महिला जिला प्रभारी श्रीमती आशा कनोजिया, श्रीमती प्रतिभा आप्टे, श्रीमती दीप्ति श्रीवास्तव, रीना पाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता सुनील निरंजनी ने और आभार नगर अध्यक्ष श्री जोशी ने व्यक्त किया। उक्त जानकारी जिला प्रवक्ता सुनील निरंजनी ने दी।