न्यूज़ सुनें....
|
1983 में पुतिन की शादी ल्यूडमिला अलेक्जेंड्रोवना ओचेरेत्नाया से हुई थी। लेकिन शादी के 30 साल बाद 2014 में दोनों अलग हो गए। हालांकि, 2015 में उनकी पत्नी ने किसी और से शादी कर ली। अपनी शादी के समय से ही पुतिन के कई महिलाओं से लव अफेयर की चर्चा रही। 2008 में उनका दिल 31 साल की जिम्नास्ट एलिना काबेवा पर आ गया था। इतना ही नहीं पुतिन ने खुलेआम अपनी मोहब्बत को स्वीकार भी किया था। पुतिन के साथ वह राजनीति में भी सक्रिय रही। सितंबर 2013 में पुतिन के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी एलेक्सी नवलनी ने दावा किया था कि पुतिन और काबेवा ने शादी कर ली है, लेकिन पुतिन के प्रवक्ता ने दावों को खारिज किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुतिन और काबेवा दोनों को 2014 सोची विंटर ओलंपिक में शादी की अंगूठियां पहने देखा गया था।
सफाई कर्मी से भी बनाए संबंध
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ताकत रूस के राष्ट्रपति पुतिन अपनी लव लाइफ को लेकर कभी गंभीर नहीं रहे। पुतिन के एक महिला सफाई कर्मचारी से भी संबंध थे। दोनों की एक बेटी भी है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि 69 साल के पुतिन के संबंध स्वेतलाना क्रिवोनोगिख नाम की महिला से लंबे समय तक रहे, लेकिन अब ये महिला सफाई कर्मचारी नहीं बल्कि 700 करोड़ की मालकिन बन गई है।
शर्टलेस तस्वीरों से भी पाई सुर्खियां
वैसे पुतिन सिर्फ अपनी लव लाइफ ही नहीं अपने अंदाज को लेकर भी कई बार सुर्खियों में रहे। कभी शर्टलेस होकर नदी किनारे मछलियां पकड़ना तो कभी घोड़े की सवारी करना। रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपने आप को फिट रखने के लिए वो रोजाना दो घंटे स्विमिंग और एक घंटा जिम में वर्कआउट करते हैं।