न्यूज़ सुनें....
|
सिरोंज (विदिशा)….
मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में 7 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया। घटना लटेरी तहसील के आनंदपुर के पास खेरखड़ी पठार की है। यहां दिनेश अहिरवार का बेटा लोकेश दौड़ते समय बोरवेल में गिरा है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि बोरवेल 60 फीट गहरा है। बच्चा 43 फीट की गहराई पर फंसा है। गड्ढे के पास 4 जेसीबी से पैरेलल गड्ढा खोदा जा रहा है। बच्चे को ऑक्सीजन भी दी जा रही है। कैमरे से उसका मूवमेंट देखा जा रहा है।
बोरवेल में सीसीटीवी भी पहुंचाया
मौके पर एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और 4 जेसीबी से बोरवेल के समांतार 50 फीट गहरा गड्ढा खोदा जा रहा है। बोरवेल में ऑक्सीजन भी भेज दी है। नीचे सीसीटीवी कैमरा भी पहुंचाया गया है। बचाव कार्य चल रहा है
विधायक ने कहा- बच्चे को बचाने के किए जा रहे प्रयास
सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा कि बालक लोकेश अहिरवार को सकुशल बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बालक सकुशल गड्ढे से बाहर आएगा।