न्यूज़ सुनें....
|
भोपाल….
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार BJP में शामिल हो गए। भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में CM डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अंतर सिंह और कांग्रेस के सीनियर लीडर पंकज संघवी को BJP की सदस्यता दिलाई।
पूर्व विधायकों के साथ धामनोद की नगर पालिका की अध्यक्ष भी BJP में शामिल हुईं। रीवा जिले से कांग्रेस पार्टी के चार पदाधिकारी भी BJP में शामिल हुए। इनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता BJP में शामिल हुए। इस मौके पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, न्यू जॉइनिंग टोली के संयोजक नरोत्तम मिश्रा मोजूद थे।
इन नेताओं ने थामा BJP का दामन
इंदौर से कांग्रेस के पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार, वरिष्ठ नेता पंकज संघवी, धामनोद नगर पालिका अध्यक्ष सीमा विष्णु पाटीदार, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव व मध्यप्रदेश कांग्रेस पान उत्पादक व व्यवसाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बसंत चौरसिया, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रदेश महासचिव डॉ. अन्नपूर्णा शर्मा, रीवा मऊगंज के नगर परिषद अध्यक्ष ब्रजवासी पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, हनुमना नगरपरिषद अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, उपाध्यक्ष शरदजय गुप्ता, टीकमगढ़ के कांग्रेस जिला संगठन मंत्री अनिल बडकुल, जनपद उपाध्यक्ष ललित अहिरवार के अलावा कई कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
CM बोले- देश में मोदी जी का परिवार सबसे ज्यादा MP में बढ़ रहा
इस अवसर पर CM ने कहा- मोदी जी के नेतृत्व में हमारा परिवार लगातार बढ़ रहा है। पूरे देश के किसी राज्य में अगर मोदी जी का परिवार सबसे अधिक बढ़ रहा है तो वह MP है। केवल BJP है जहां मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता को CM बना दिया। ऐसे ही कार्यकर्ता मोदी जी को गुजरात जैसे राज्य का तीन बार CM बनाया और अब वे PM हैं। ये सब BJP में ही संभव है। आप सब की जिम्मेदारी है की आप जैसे बूथ पर जो कार्यकर्ता हैं उन्हें भी अपने परिवार से जोड़ने का काम करें।