न्यूज़ सुनें....
|
जोधपुर….
जोधपुर के एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश हुआ है जो मासूम लोगों को अपने जाल में फंसा कर करोड़ो रुपए ठगते थे। दरअसल, मामला यह है कि कुछ सालों पहले एक लड़की जयपुर में जॉब ढूंढने आई थी। वे गैंग के एक शख्स अक्षत के कॉन्टैक्ट में आयी। इसके बाद इन लोगों ने मिलकर गैंग बनाई। इसमें कई महिला भी शामिल थी। इस गैंग की महिला लोगों को हनीट्रेप में फंसाकर उसे ब्लैकमेल करती थी और पैसे न देने पर उसपर झुठा आरोप लगाकर फंसा देती थी। मॉडल के जरिए राजस्व मंत्री रामलाल जाट को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश करने वाली गैंग लंबे समय से एक्टिव है। राजस्व मंत्री से पहले यह कई लोगों को ब्लैकमेल कर चुकी है। गैंग का मास्टरमाइंड अक्षत है, जो जयपुर में डॉक्टर को हनीट्रैप में फंसाकर 1 करोड़ रुपए वसूल चुका है। इसके लिए उसने एक डीजे गर्ल को मोहरा बनाया था। एक महिला के साथ मिलकर 33 लोगों की गैंग बनाई थी।
रुपए नहीं देने पर डॉक्टर पर रेप का मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि भीलवाड़ा का रहने वाला अक्षत शर्मा पेशेवर ब्लैकमेलर है। डॉक्टर को हनीट्रैप में फंसाकर 2 करोड़ रुपए की डील की थी। इसके बाद 1 करोड़ में सौदा तय हुआ था। रुपए नहीं देने पर डॉक्टर पर रेप का मामला दर्ज करा दिया था। इस मामले में डॉक्टर को जेल भी जाना पड़ा था। कोर्ट में हनीट्रैप में फंसाने वाली लड़की रेप से मुकर गई थी। SOG के पास मामला पहुंचा तो इस गैंग का खुलासा हुआ था।
मरीज ही बनी ब्लैकमेलर
दरअसल, अक्षत अपनी पत्नी को इलाज के इलाज के लिए डॉक्टर की पत्नी के पास ले गया था। उसे लगा कि डॉक्टर दंपती के पास खूब पैसे हैं तो उसने प्लान बनाया। अक्षत ने डीजे गर्ल को ब्लैकमेलिंग के लिए तैयार किया। उसके बाद उस डीजे गर्ल को डॉक्टर के पास को मरीज बनाकर ले गया। डिप्रेशन का मरीज बताकर डॉक्टर से नजदीकियां बढ़ा ली और अपने जाल में फंसा लिया था। जब डॉक्टर ने रुपए देने से मना कर दिया तो युवती से रेप का मामला दर्ज करवा दिया। इस मामले में डॉक्टर को जेल भी जाना पड़ा।
1 करोड़ देने के बाद डीजे गर्ल कोर्ट में मुकर गई
मामले के बाद डॉक्टर के घरवालों ने गैंग को 1 करोड़ 5 लाख रुपए दे दिए थे। इसके बाद हनीट्रैप में फंसाने वाली लड़की कोर्ट में रेप से मुकर गई। डॉक्टर ने जेल से बाहर आने के बाद मामला दर्ज कराया। जांच SOG तक पहुंची तो 24 दिसंबर 2016 को इस गैंग का भंडाफोड़ हुआ। अक्षत समेत 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 2019 में भी ऐसे मामले में अक्षत गिरफ्तार हो चुका है।
एक लड़की के साथ मिलकर बनाई गैंग
बताया जा रहा है कि कुछ सालों पहले एक लड़की जयपुर में जॉब ढूंढने आई थी। अक्षत उसके कॉन्टैक्ट में आया। इसके बाद इन लोगों ने मिलकर गैंग बनाई। इसमें महिला भी शामिल थी। फिर ऐसे ही मामले में पुलिस ने अक्षत और दीपाली को गिरफ्तार किया है। जेल से बाहर आने के बाद अस बार उसने दीपाली को विश्वास में लेकर जोधपुर की मॉडल को फंसाया। राजस्व मंत्री रामलाल जाट को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश रची।
jsamachar
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by jsamachar. Publisher:bhaskar.com