न्यूज़ सुनें....
|
छतरपुर….
छतरपुर जिले के आस्था का स्थान ब्रामेश्वर धाम पिछले दो दिनों से चर्चाओं में है। गुरुवार को धाम के पुजारी लवलेश तिवारी पर बलात्कार करने का आरोप लगाते ग्राम धनुपुरा निवासी एक महिला ने खजुराहो पुलिस को आवेदन दिया। जिस पर प्रथम दृष्टया धारा 450, 376 के तहत अपराध दर्ज कर लिया था और पुजारी को हिरासत में ले लिया गया था। पुजारी को 18 फरवरी की देर शाम रिहा कर दिया गया।
मामले में नाटकीय मोड़ तब आया जब ब्रामेश्वर धाम के पुजारी पर आरोप लगाने वाली महिला के पति सहित दो अन्य के खिलाफ एक दूसरी महिला ने छतरपुर महिला थाना में बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया। जिस पर पुलिस ने तीन लोगो पर धारा 366, 376 डी, 294, 506 ताहि का अपराध दर्ज कर लिया। दोनों मामलों की विवेचना की जा रही है।
झाड़ फूंक के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं ब्रामेश्वर धाम
छतरपुर जिले में विभिन्न धामों के पुजारियों के चमत्कार के कारण श्रद्धालुओं की आस्था बढ़ती जा रही है। ग्राम गढ़ा में बागेश्वर धाम की चर्चाएं राष्ट्रीय स्तर पर है। जहां के प्रमुख महाराज धीरेंद्र जी के दरबार में हजारों की भीड़ एकत्रित होती है। इसी क्षेत्र के ग्राम लखेरी में ब्रामेश्वर धाम में भी पिछले कुछ समय से लोगों की आस्था बढ़ती जा रही है। ब्रामेश्वर धाम के महाराज लवलेश तिवारी पर आस्था करने वाले भी बड़ी संख्या में धाम पहुंचते हैं।
महाराज लवलेश तिवारी पर महिला ने लगाए थे दुष्कर्म के आरोप
बीते 17 फरवरी को अचानक महाराज लवलेश तिवारी विवादों की सुर्खियां बन गए। जिन पर धनुपुरा गांव की महिला के साथ बलात्कार करने का आरोप हैं। खजुराहो पुलिस को लिखित आवेदन में महिला का आरोप है कि उसकी कमर में दर्द रहता था। जिसकी झाड़-फूंक कराने वह ब्रामेश्वर धाम गई थी। जहां महाराज लवलेश तिवारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
शिकायतकर्ता महिला के पति के खिलाफ दूसरी महिला ने लगाए दुष्कर्म के आरोप
पुलिस ने अपराध दर्ज कर महाराज लवलेश तिवारी को हिरासत में ले लिया, जिन्हें रिहा कर दिया गया है। 18 फरवरी को इस मामले में अचानक नया मोड़ आया। महाराज लवलेश तिवारी पर आरोप लगाने वाली महिला के पति और दो अन्य के खिलाफ एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है।
jsamachar
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by jsamachar. Publisher: bhaskar.com