न्यूज़ सुनें....
|
नई दिल्ली….
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का दुबई में निधन की खबरें मिल रही हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उनकी उम्र 78 साल है और वो लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। मुशर्रफ 2001 से 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे। साल 2016 में वह इलाज के लिए दुबई गए और फिर पाकिस्तान नहीं लौटे। मुशर्रफ का जन्म 11 अगस्त 1943 को दरियागंज नई दिल्ली में हुआ था।
1947 में विभाजन से कुछ ही दिन पहले उनका परिवार पाक पहुंचा था। उनके पिता ने पाक सरकार में काम करना शुरू किया, जहां उनका तबादला पाक से तुर्की हुआ और फिर वे अपने परिवार के साथ कुछ समय वहां भी रहे। 1957 में इनका पूरा परिवार फिर पाकिस्तान लौट आया। बता दें कि मुशर्रफ युवा होते हुए एक खिलाड़ी भी रहे।