न्यूज़ सुनें....
|
इंदौर….
इंदौर में 16 साल की नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। रेप करने वाले एक आरोपी IDA इंजीनियर है। जबकि दूसरा स्टील कंपनी के CEO है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। नाबालिग रिपोर्ट लिखाने पहुंची तो अनिल सिंघल भी थाने पहुंचा और ब्लेकमेल करने का दावा किया। नाबालिग ने पुलिस को दोनों के साथ खींचे गए फोटो दिखा दिये। तब पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दज कर लिया। लसूड़िया TI इंद्रमणि के मुताबिक स्टील कंपनी में कार्यरत अनिल सिंघल निवासी इंद्रपुरी कालोनी और आईडीए में सिविल इंजीनियर दिनेश गोयल निवासी ग्रीन कालोनी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज किया है। अनिल सिंघल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि दिनेश गोयल अभी फरार है।
मां से भी दोनों का परिचय, उनके जाते ही घर में आते थे
नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसकी मां निजी कंपनी में कार्यरत है। दोनों आरोपी परिचित हैं और उनका घर आना-जाना था। वर्ष 2018 में पहली बार आरोपी अनिल सिंघल ने घर में ही दुष्कर्म किया था। उसे धमकी दी थी कि किसी को कुछ बताया तो मां को नौकरी से निकाल देगा। और अपहरण कर उसे मार देंगे। इसके बाद मां की गैर मौजूदगी में वह कई बार घर आया और गलत काम किया।
एक साल से आईडीए इंजीनियर गोयल को भी साथ लाने लगा
नाबालिग ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि 2021 में अनिल ने अपने साथ आईडीए इंजीनियर दिनेश गोयल को भी लाना शुरू कर दिया। वह भी गलत काम करने लगा। इसके बाद घबराई किशोरी ने मां को इस बारे में बताया।
हिम्मत जुटाकर मां थाने पहुंची
मां ने लसूड़िया थाना पहुंचकर मंगलवार को दोनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। तब अनिल सिंघल भी थाने पहुंचा और कहा कि नाबालिग लड़की ब्लेकमेल कर रही है। तब नाबालिग ने दोनों के साथ खींचे फोटो भी पुलिस को दिखाए। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
परित्यक्ता मां को नौकरी से निकालने की धमकी देता था सिंघल
नाबालिग ने पुलिस को बताया कि सिंघल एक निजी कंपनी में अहम पद पर है। वह उसकी मां को नौकरी से निकाल देने की धमकी भी देता था। साथ दुष्कर्म की जानकारी बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता था।
jsamachar
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by jsamachar. Publisher:bhaskar.com