न्यूज़ सुनें....
|
खरगोन….
खरगोन नगरपालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा की छाया जोशी ने कब्जा किया। जोशी को 33 में से 23 वोट मिले। कांग्रेस की लक्ष्मी मोरे को 4 मत प्राप्त हुए। वहीं 6 पार्षदों ने मतदान नहीं किया।
खरगोन नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के भोलू कर्मा 19 मत प्राप्त कर विजय हुए। तीन उम्मीदवार मैदान में थे। अध्यक्ष पद के परिणाम आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। एसडीएम कार्यालय के विवेकानंद सभागृह में मतदान प्रक्रिया हुई। उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद को लेकर भाजपा प्रदेश संगठन ने रायशुमारी के लिये पर्यवेक्षक को खरगोन आए थे।