न्यूज़ सुनें....
|
चंडीगढ़….
पंजाब में कांग्रेस ने चरणजीत चन्नी को सीएम चेहरा घोषित कर दिया है। लुधियाना की दाखा रैली में राहुल गांधी ने इसकी घोषणा की। राहुल गांधी ने कहा कि मैंने सीएम का चेहरा डिसाइड नहीं किया। मैंने पंजाब के लोगों से पूछा। कैंडिडेट और कार्यकर्ताओं, वर्किंग कमेंटी के सदस्यों से पूछा। उन्होंने कहा कि पंजाब को खुद अपना नेता चुनना चाहिए। मैं सिर्फ ओपिनियन दे सकता हूं लेकिन पंजाब का ओपिनियन ज्यादा जरूरी है। पंजाब ने कहा कि हमें गरीब घर का सीएम चाहिए। जो भूख और गरीबी को समझे। पंजाब को उस व्यक्ति की जरूरत है।
इससे पहले राहुल गांधी ने नवजोत सिद्धू से पहली मुलाकात को याद किया। राहुल गांधी ने कहा कि नवजोत सिद्धू के खून में पंजाब है। वहीं चरणजीत चन्नी गरीब घर के बेटे हैं। गरीबी को समझते हैं। जब वह सीएम बने तो उनके अंदर कोई अहंकार नहीं दिखा। वह जनता के बीच में जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ भी लोगों के बीच नहीं जाते। उन्होंने कहा कि मोदी पीएम नहीं राजा हैं।