न्यूज़ सुनें....
|
भोपाल….
एमपी स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ने सांची श्रीखंड, पेड़ा, दही, छाछ, लस्सी के दाम 11% से 20% तक बढ़ा दिए हैं। नए रेट शुक्रवार से लागू हो जाएंगे। कुछ दिन पहले ही फेडरेशन ने दूध के दाम 4 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ा दिए थे, जबकि मिल्क प्रोडक्ट के दाम कोरोना काल से पहले बढ़ाए थे।
उत्पाद वजन पुराना रेट नया रेट
श्रीखंड 100 ग्राम 25 रु. 30 रु.
फ्लेवर्ड मिल्क 200 एमएल 25 रु. 30 रु.
पेडे़ 250 ग्राम 90 रु. 100 रु.
पेड़े 500 ग्राम 170 रु. 190 रु.
सादा दही 200 ग्राम 20 रु. 25 रु.
दही पॉली पैक 400 ग्राम 25 रु. 30 रु.
पनीर 200 ग्राम 75 रु. 80 रु.
सादा मही 500 एमएल 12 रु. 15 रु.
टेबल बटर 100 ग्राम 46 रु. 52 रु.
गुलाब जामुन 1 किग्रा 200 रु. 220 रु.