न्यूज़ सुनें....
|
सीहोर….
सीहोर में कुबरेश्वर धाम में भोजनशाला का पंडाल गिर गया।
पंडित प्रदीप मिश्रा के सीहोर स्थित कुबरेश्वर धाम में बुधवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां भोजनशाला का शेड गिर गया। हादसे में उमा बाई नाम की महिला की मौत हो गई। वहीं, करीब 14 लोग घायल हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। गुरु पूर्णिमा महोत्सव के चलते हजारों की संख्या में यहां श्रद्धालु मौजूद थे। पुलिस और प्रशासन के अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैँ। घायलों को देखने के लिए पंडित प्रदीप मिश्रा भी अस्पताल पहुंचे हैं।
गुरु पूर्णिमा के मौके पर वहां कई लोग मौजूद हैं।